{"_id":"5a15b3af4f1c1b60678bceaf","slug":"141511371695-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से घायल की आगरा में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली लगने से घायल की आगरा में मौत
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली के मोहल्ला अग्रवाल स्थित वाल्मीकि बस्ती में बीते नौ नवंबर को मंदिर के विवाद पर हुई फायरिंग और पथराव में घायल युवक की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। बता दें कि उक्त घटना में सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी एक आरोपी ने फायर कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को जेल भेजा था।
उल्लेखनीय है कि नौ नवंबर को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल स्थित वाल्मीकि बस्ती निवासी राजेश डागौर के घर के सामने एक खाली प्लाट को लेकर राजेश के पुत्र अरविंद व सुरेंद्र के बीच में विवाद हो गया था। जिसके बाद वहां मारपीट होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। काफी देर तक चले इस बवाल के दौरान जब यूपी 100 के पुलिसकर्मी पहुंचे तो अरविंद ने उन पर भी फायर झोंक दिया था।
इसमें गोली लगने से सुशील उर्फ तिलक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसे उपचार के लिए जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया था। इस दौरान भीड़ ने एक युवक को पकड़ने के बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने मौके से पकडे़ गए दो युवकों को लिखापढ़ी के बाद जेल भेजा था। मंगलवार शाम को आगरा में गोली लगने से सुशील की मौत हो गई। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले को हत्या की धाराओं में तरमीम कर लिया जाएगा।