फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गांव-गांव में अलख जगाएंगी स्वच्छता की टीमें

गांव-गांव में अलख जगाएंगी स्वच्छता की टीमें

Wed, 15 Nov 2017 10:57 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
गांव-गांव में अलख जगाएंगी स्वच्छता की टीमें
कासगंज के अमांपुर में स्वच्छता वाहन को रवाना करते प्रभारी अधिकारी
कासगंज। जिले को दिसंबर 2017 तक खुले में शौच मुक्त कराने को लेकर जिलाधिकारी आरपी सिंह के निर्देश पर स्वच्छता की टीमें गांव-गांव जाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है। टीमें बुधवार को अमांपुर ब्लॉक पर पहुंची। जहां गांव-गांव जाने के लिए प्रभारी खंड विकास अधिकारी अमानउल्ला खां एवं एडीओ पंचायत रामनरेश एवं खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता की टीमों को रवाना किया।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ब्लॉक पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने स्वच्छता गीत सुनाया-रखोगे सफाई तो होगी भलाई, एकौ बीमारी न आई भाई। इसके साथ ही पेयजल इंडिया मार्का हैंडपंप का पीने के लिए प्रेरित किया और उसके रखरखाव की जानकारी दी।
विज्ञापन


एडीओ पंचायत रामनरेश ने कहा कि गांव-गांव स्वच्छता की टीमें जा रही है, जहां प्रधान लोग इस टीम का सहयोग प्रदान करें, जागरूकता कार्यक्रम में अधिक से अधिक ग्रामीण उपस्थित हों। खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद सिंह ने भी विद्यालय शिक्षकों से स्वच्छता टीम का सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीमें जाटऊ अशोकपुर, डोर्रा, सिकंद्राबाद, अभयपुर, भृगुवासिनी, सरसईवन, सरसई नरू, रामपुर सिद्धपुर, जखा आदि गांव में पहुंची, जहां स्वच्छता के कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed