{"_id":"59e25a6f4f1c1b79548b7622","slug":"141508006511-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ से अभद्रता पर भाजपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओ से अभद्रता पर भाजपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। मोबाइल चोरी के आरोपी की सिफारिश के दौरान भाजयुमो नेताओं को एसओ रामगढ़ से अभद्रता करना महंगा पड़ गया। एसओ रामगढ़ ने भाजयुमों के पूर्व महानगर पिंकी चक एवं उसके साथी सहित 20 अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्रता के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
थाना रामगढ़ पुलिस ने कश्मीरी गेट निवासी आसिफ सैलई के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के मोबाइल बरामद किए थे। भाजयुमो के पूर्व महानगर अध्यक्ष यतेंद्र चक पिंकी पीड़ित के साथ थाना रामगढ़ पहुंचे थे। तीन दिन से आसिफ के बंद होने और चालान नहीं करने पर एसओ से हॉटटॉक हुई तो विवाद काफी बढ़ने पर उसे थाने पर बैठा लिया था। इधर भाजयुमों नेता का आरोप है कि एसओ ने हवालात में बंद करने के साथ अभद्रता एवं गाली गलौज की।
जानकारी होते ही भाजपा के कई नेता थाने पहुंचे और भाजयुमो नेता को घर ले आए। एसओ रामगढ़ ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया। एसओ रामगढ़ प्रवींद्र कुमार सिंह ने भाजयुमो के पूर्व महानगर अध्यक्ष पिंकी चक एवं उदय ठाकुर सहित 20 अन्य के खिलाफ मोबाइल चोरी के आरोपी को छुड़ाने के लिए दबाव डालने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने ओर अभद्रता कर धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।