फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हाईटेंशन तार टूटकर गिरा युवक की मौत, पूर्व प्रधान झुलसा

हाईटेंशन तार टूटकर गिरा युवक की मौत, पूर्व प्रधान झुलसा

Tue, 03 Oct 2017 10:19 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार टूटकर गिरा युवक की मौत, पूर्व प्रधान झुलसा
एटा। अचानक टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। वहीं पूर्व प्रधान करंट की चपेट में आकर झुलस गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव नगला खिल्ली निवासी पूर्व प्रधान रामप्रकाश (60) और गांव का ही सत्यपाल (35) पुत्र रनवीर गांव में लकड़ी उठा रहे थे। तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया और उनके ऊपर गिर गया। करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। चीखपुकार की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को बचाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने सत्यपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामप्रकाश को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। इधर, सत्यपाल की मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। इधर, निधौलीकलां क्षेत्र के गांव पिपहरा में टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर इंद्रपाल पुत्र अहिवरन सिंह की भैंस मर गई।
विज्ञापन

--------
लखनऊ शिकायत के बाद बंद हुई आपूर्ति
एटा। थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव पिपहरा निवासी ग्रामीणों ने बताया कि टूटकर गिरे तार और पशु की मौत के बाद उन्होंने आपूर्ति बंद करने के लिए संबंधित जेई, एसडीओ को कई बार फोन किय लेकिन किसी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया7 इस पर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी लखनऊ दी। इसके बाद आपूर्ति बंद हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट लगने से बिजली कर्मी झुलसा
दुकान में कार्य करते कारीगर को लगा करंट
अमर उजाला ब्यूरो
कासगंज।
नगर में अलग अलग स्थानों पर दो लोगों को करंट लग गया, जिससे वे झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया है।
गंगेश्वरी कॉलोनी निवासी सतीश चंद्र पुत्र कुमरपाल आवास विकास कालोनी में चलती लाइन के पोल पर बिजली ठीक कर रहा था। इसी बीच उसका हाथ तार से छू गया, जिससे उसे तेज करंट लग गया और वह नीचे आ गिरा। उसके शरीर में चोट भी आ गई। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।

नरेश पुत्र रवेद निवासी बांकनेर खैर अलीगढ़ एल्युमीनियम शीशे का मिस्त्री है। वह गांधी मूर्ति पर एक दुकान में कार्य कर रहा था। दुकान में लगे तार जर्जर होने से अचानक उसे तेज करंट लग गया। वह पाड़ से नीेचे आ गिरा। उसे चोट भी आ गई। उसे भी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिवारीजन अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed