{"_id":"59ce8f384f1c1bac538b5024","slug":"141506709304-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर लावारिस बैग देख मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन पर लावारिस बैग देख मचा हड़कंप
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा जंक्शन पर शुक्रवार को एक लावारिस बैग को देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। आरपीएफ ने बैग को कब्जे में ले लिया।
शुक्रवार दोपहर 12 बजे आगरा निवासी सैनिक श्रीनिवास मथुरा जंक्शन पर उतरे। मथुरा से उन्हें गाड़ी बदलकर आगरा जाना था। प्लेटफार्म एक पर उन्होंने अपना बैग और एक गत्ते का कार्टन रख दिया और फ्रेश होने चले गए।
बैग और कार्टन काफी देर तक रखे रहे तो यात्रियों और दुकानदारों ने इसकी सूचना आरपीएफ और जीआरपी को दी। आरपीएफ ने बैग कब्जे में ले लिया और खोलकर देखा तो बैग में कपड़े और अन्य सामान था।
बैग संबंधी सूचना प्रसारित कराई तो सैनिक श्रीनिवास पहुंच गए और बैग उनको सुपुर्द कर दिया गया।