फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ट्रेन हादसा में एक की मौत, 12 घायल

ट्रेन हादसे में आगरा की युवती की मौत, 12 घायल

Mon, 21 Aug 2017 12:48 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन हादसा में एक की मौत, 12 घायल
आगरा। मुजफ्फरनगर में शनिवार को हुए कलिंग उत्कल एक्सप्रेस हादसे में जगनेर सरैंधी रोड निवासी रिंकी पचौरी (20) पुत्री रामनिवास की मौत हो गई। आगरा के 12 यात्री घायल हुए हैं। रिंकी के फूफा बृजकिशोर और बुआ ऊषा गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें परिवारीजन रविवार की शाम को आगरा लेकर आए और निजी हास्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


रिंकी (20) अपने फूफा कुशवाह नगर शाहगंज निवासी बृजकिशोर (57) और बुआ ऊषा देवी (55) के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए जा रही थी। हादसे के बाद से ही परिवारीजन उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार की सुबह उसका शव अस्पताल में मिल सका।
विज्ञापन


आगरा के अन्य घायलों में बृजकिशोर, ऊषा देवी, प्रेमवती पत्नी राधाचरन, रामवीर (55) पुत्र रामसिंह, जन्नू (65) पुत्र राजाराम, रेखा (40) पत्नी प्रदीप कुमार, राजकुमारी (25) पत्नी बालकिशन, पवन कुमार (21) पुत्र रमेशचंद्र, प्रेमवती (52) पुत्र रमेशचंद्र, रमेशचंद्र पुत्र रामजीलाल, रजनी पत्नी विक्रम सिंह शामिल हैं। एडीआरएम दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि आगरा के घायल यात्रियों की संख्या करीब 12 बताई गई है। अभी कई अज्ञात भी हैं, संख्या बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई घंटे तक बोगी में फंसे रहे दंपति
कलिंग उत्कल एक्सप्रेस हादसे में घायल हुए कुशवाह नगर के बृजकिशोर, पत्नी ऊषा और भतीजी रिंकी के साथ ट्रेन की एस-2 बोगी में सवार थे। अर्जुन नगर के एक अस्पताल में भर्ती बृजकिशोर ने बताया कि हम दोनों कई घंटे तक बोगी में ही फंसे रहे। बचाव कर्मियों ने किसी तरह बोगी को काटकर बाहर निकाला। कई घंटे तक दोनों को एक दूसरे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी। होश में आने पर पत्नी और भतीजी को खोज रहे थे। छह घंटे बाद पत्नी के जीवित होने के बारे में पता चला, मगर भतीजी के बारे में कोई जानकारी नहीं हुई। उधर, कुशवाह नगर स्थित उनके घर में सुबह से ही रिश्तेदार और पड़ोसियों का तांता लगा रहा। बृजकिशोर के बेटे तरुण रिश्तेदारों के साथ शनिवार की रात ही मुजफ्फरनगर चले गए थे। बेटी शिल्पी शर्मा ने बताया कि हर साल मम्मी-पापा हरिद्वार स्नान करने जाते हैं। इस दफा उसे भी साथ जाना था, लेकिन ससुराल से बुलावा आने पर उन्हें लौटना पड़ा था।


शिल्पी के ससुराल लौटने पर रिंकी का कराया रिजर्वेशन
बृजकिशोर के परिवारीजनों ने बताया कि सोमवती अमावस्या पर होने वाले स्नान के लिए बस्ती के कई लोग हर साल हरिद्वार जाते हैं लेकिन इस दफा कई लोगों का कार्यक्रम टल गया। उनकी बेटी शिल्पी भी बयाना स्थित ससुराल लौट गई। इसके बाद जगनेर निवासी रिंकी का रिजर्वेशन कराया गया। रिंकी की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह के भाई विजयपाल सिंह, आगरा कैंट निवासी हीरा देवी समेत कालोनी की कई महिलाओं को कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। हीरा देवी ने बताया कि बच्चे की तबियत खराब होने के कारण वह नहीं जा सकीं। वह भी बृजकिशोर के परिवार के साथ जाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed