फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   शिक्षामित्रों ने लगाया जाम, दो घंटे राजमार्ग ठप

शिक्षामित्रों ने लगाया जाम, दो घंटे राजमार्ग ठप

Fri, 18 Aug 2017 11:19 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने लगाया जाम, दो घंटे राजमार्ग ठप
शिक्षामित्र - फोटो : amar ujala
एटा। संकुल भवन पर एकत्रित शिक्षामित्रों ने पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय सांसद, विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष का घेराव कर राष्ट्रपति, पीएम व सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को संकुल भवन पर शिक्षामित्रों ने जीटी रोड पर पैदल मार्च निकाला। हजारों की संख्या में शिक्षामित्रों के चलते जीटी रोड पर जाम के हालात बन गए। कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड के आवास पर पहुंचकर शिक्षामित्रों ने उनका घेराव कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इसी दौरान सांसद के आने की सूचना पर शिक्षामित्रों ने जीटी रोड पर उनके काफिले को रोक लिया। इस दौरान सांसद राजवीर सिंह के साथ जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश वशिष्ठ एवं मारहरा विधायक भी थे। संघर्ष समिति के राजेश गुप्ता, मनोज यादव, कृपाल सिह व अवधेश यादव ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व की शासन से वार्ता जारी है। हरिओम प्रजापति, राष्ट्रदीप पचौरी आदि ने बताया कि शनिवार के
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन में एटा टूंडला पैसेंजर को रोककर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। प्रभा मिश्रा, रामवती, भूमिका, राम बहादुर वर्मा, एसके राजपूत, मधु कुमारी, चरन सिंह, राकेश कुशवाहा, राज किशोर, विजय प्रताप शाक्य,पूरन सिंह, किशन शाक्य, पंकज गोस्वामी, हैप्पी चौहान, राघवेंद्र, संतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed