{"_id":"597b757f4f1c1b47418b4659","slug":"141501263231-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारअध्यक्षों का कार्यकाल खत्म, दो का बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारअध्यक्षों का कार्यकाल खत्म, दो का बाकी
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
leaders
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। नगर निकायों का कार्यकाल खत्म होने से पहले प्रमुख सचिव ने निकायों में प्रशासन नियुक्त करने के आदेश डीएम को दिए थे, लेकिन एटा में निकायों में प्रशासक नियुक्त करने को लेकर अड़चनें आ रहीं हैं। तीन निकायों में अधिशासी अधिकारी की तैनाती नहीं है। वहीं चार निकायों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। जिले में अन्य निकाय अध्यक्ष का कार्यकाल चार अगस्त और 30 जुलाई को समाप्त हो रहा है।
शासन के प्रमुख सचिव कुमार कमलेश ने जिले की चार नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में पांच साल पहले हुई पहली बोर्ड बैठक के आधार पर निकाय अध्यक्षों का कार्यकाल खत्म होने पर प्रशासक नियुक्त करने के आदेश जारी किए थे। एटा नगर पालिका के अध्यक्ष राकेश गांधी का कार्यकाल आज खत्म हो जाएगा।
इस नगर पालिका में लेखाकार जितेंद्र के खिलाफ कई मामलों की जांच चल रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि जो लेखाकार पहले से ही घोटाले के आरोपों में घिरा है वो ईओ के साथ संयुक्त रुप से पालिका के खातों का संचालन कैसे करेगा। एटा नगर पालिका के साथ ही अलीगंज नगर पालिका अध्यक्ष और जैथरा नगर पंचायत अध्यक्ष का आज कार्यकाल खत्म हो जाएगा। जबकि नगर पालिका मारहरा का चार अगस्त, नगर पंचायत अवागढ़, सकीट का 31 जुलाई को कार्यकाल खत्म होगा। इससे पूर्व नगर पालिका जलेसर का 27 जुलाई, नगर पंचायत निधौली कलां का 19 जुलाई, नगर पंचायत राजा का रामपुर 24 जुलाई को कार्यकाल खत्म हो चुका है।