{"_id":"596cf04e4f1c1be37c8b461e","slug":"141500311630-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर खाई गिरी, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर खाई गिरी, आधा दर्जन घायल
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर खाई गिरी, आधा दर्जन घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली।
हथौडावन के निकट सोमवार देर सांय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए एक महिला को जिला चिकित्सालय रेफर किया है।
ग्राम रमपुरा में गमी में शामिल होने के लिए अथैया से ट्रैक्टर जा रहा था। सिढ़पुरा पटियाली मार्ग पर हथौड़ावन के निकट रोडवेज बस सामने आ जाने पर ट्रैक्टर चालक रामबाबू ने बचने का प्रयास किया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। ट्रैक्टर में दर्जन भर लोग सवार थे। हादसे के बाद इनमें चीख पुकार मच गई। आस पास के लोगों ने खाई में उतर कर ट्रैक्टर ट्राली को सीधा कर दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में ट्रैक्टर चालक के अलावा गुड्डो देवी पत्नी राम भजन, सूरज सिंह पुत्र हरी सिंह, श्री पाल पुत्र राम सेवक, हेतराम पुत्र राम सेवक, लड़ेती पत्नी सूरज सिंह घायल हो गए। इन सभी को चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने गुड्डो देवी की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। हादसे की सूचना घायलों के परिवारीजनों को भेजी गई है।