फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   डिजिटल इंडिया की मुहिम के नाम पर दिखावा

डिजिटल इंडिया की मुहिम के नाम पर दिखावा

Thu, 06 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
डिजिटल इंडिया की मुहिम के नाम पर दिखावा
आगरा। आगरा रेल मंडल में प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया मुहिम के नाम पर दिखावा ही किया जा रहा है। नोटबंदी के बाद स्टेशनों की टिकट बुकिंग खिड़कियों पर लगाई गईं स्वैप मशीनों से टिकट नहीं दिए जाते हैं। पिछले माह करोड़ों की लागत से आगरा रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई गईं, वह भी अभी तक सुचारु नहीं हो सकी हैं। वाणिज्य विभाग ने स्टेशनों के सभी स्टालों पर आनलाइन पेमेंट की सुविधा एक सप्ताह में शुरू करने का दावा किया था, वह भी खोखला साबित हुआ।
विज्ञापन

आगरा कैंट, आगरा फोर्ट और राजा की मंडी स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू होने के कुछ माह बाद ही दम तोड़ गई। जून में वाणिज्य विभाग ने आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, राजा की मंडी, मथुरा जंक्शन और धौलपुर में आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगवाईं। मशीनों से अनारक्षित टिकट की खरीद कर सकते हैं। इसके लिए स्टेशन की बुकिंग विंडो से स्मार्ट कार्ड खरीदना होगा, जिसमें कम से कम 50 रुपये की धनराशि हो, लेकिन स्मार्ट कार्ड बनाए जाने का काम नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा इन मशीनों पर सहायकों की तैनाती का निर्णय हुआ, ताकि वह यात्री को टिकट निकालकर दे सकें, लेकिन अभी तक सहायकों की तैनाती के टेंडर ही निकाले जा सके हैं, जबकि विभाग ने जून में मशीनों के चालू होने का दावा किया था। वाणिज्य विभाग ने स्टेशनों पर खानपान और रोजमर्रा की जरूरत के सामान की स्टेशनों पर बिक्री करने वाले स्टालों पर डिजिटल पेमेंट (कार्ड से भुगतान) की सुविधा शुरू करने का दावा किया। स्वैप मशीनें लगाने के निर्देश दिए गए। आगरा कैंट स्टेशन पर दर्जनभर स्टाल हैं। इसी तरह आगरा फोर्ट, राजा की मंडी, ईदगाह और मथुरा जंक्शन स्टेशनों पर भी दर्जनों स्टाल और ट्राली संचालित की जा रही हैं। किसी स्टाल पर अभी तक यह सेवा शुरू नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन


स्टेशन टिकट वेंडिंग मशीन
आगरा कैंट 03
आगरा फोर्ट 02
राजा मंडी 02
मथुरा जंक्शन 03
धौलपुर 01
टिकट बुकिंग काउंटरों पर कार्ड से भुगतान कर सकते हैं। अगर कहीं शिकायत है तो कार्रवाई की जाएगी।
दिलीप कुमार सिंह, एडीआरएम, आगरा रेल मंडल

आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन और स्टालों पर स्वैप मशीन से भुगतान जल्द शुरू होगा। एटीवीएम के लिए सहायकों की तैनाती किए जाने का कार्य प्रोसेस में है।
-डा. संचित त्यागी, वाणिज्य प्रबंधक, आगरा रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed