{"_id":"595a91f44f1c1bff058b45e6","slug":"141499107828-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के खंभे, जर्जर तार बनेंगे ‘बीती बात’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के खंभे, जर्जर तार बनेंगे ‘बीती बात’
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जल्द ही पुराने शहर में जर्जर तार और बिजली के खंभे बीते जमाने की बात हो जाएंगे। बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के क्रम में होलीगेट से लेकर यमुना किनारे तक दोनों ओर गलियों में बिजली व्यवस्था भूमिगत की जाएगी। होलीगेट से द्वारिकाधीश मंदिर तक भी भूमिगत बिजली फीडर लाइन बिछाई जाएगी।
पुराने शहर होलीगेट, बल्लागली, सुनारगली, होलीवाली गली, कोयला गली, छत्ता बाजार, मातागली, गली पीरपंच, चौबियापाड़ा, महतपुरा, हनुमानगली, गलीभीकचंद, बारीगली, तुलसी चबूतरा, सतघड़ा सहित आसपास के इलाके में बिजली केबिल और खंभे जर्जर हालत में है। बंदरों के झूलने से केबिल टूट जाती है और खंभे झुक गए हैं। इन इलाकों में केबिलों का जाल हटाकर पूरी बिजली व्यवस्था भूमिगत की जाएगी।
अधीक्षण अभियंता शहर प्रदीप मित्तल ने बताया कि पुराने शहर में दो किमी से अधिक भूमिगत दो बिजली फीडर लाइन बनाई जाएंगी। साथ ही गलियों में ओवरहेड केबिल बंच लाइन देकर कनेक्शन जारी किए जाएंगे। सभी घरों के लिए नई केबिल लगाई जाएंगी और नए मीटर लगेंगे। इस पर 10 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
इस काम को दक्षिणांचल के बोर्ड आफ डायरेक्टर ने मंजूरी दे दी है। यह काम हैरीटेज योजना के सुंदरीकरण से पहले कराया जाएगा। भूमिगत लाइन बनाने में खोदी गई सड़क और गलियों को हृदय योजना में सही कराया जाएगा।