फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पंचायत उपचुनाव: में आधी आबादी का दबदबा

पंचायत उपचुनाव: में आधी आबादी का दबदबा

Mon, 03 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव: में आधी आबादी का दबदबा
एटा/अलीगंज/अवागढ़।
विज्ञापन

जिले में तीन क्षेत्र पंचायत सदस्यों और दो ग्राम प्रधान के पदों पर हुए उपचुनाव मेें आधी आबादी का दबदबा रहा। चुनाव में तीन क्षेत्र पंचायत सदस्यों में दो महिलाएं और दो महिला ग्राम प्रधान विजयी रहीं। जिले के अवागढ़, अलीगंज और शीतलपुर ब्लॉक में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना हुई।

जिले में पंचायत उपचुनाव के तहत एक जुलाई को मतदान कराया गया। सोमवार को मतगणना के चलते सुबह से ही प्रत्याशियों और समर्थक पहुंचने लगे। इस दौरान शीतलपुर ब्लॉक के गांव असरौली में ग्राम प्रधान पद पर हुए चुनाव में अनीता वर्मा ने 1047 मत पाकर जीत हासिल की। जबकि उनकी प्रतिद्वन्द्वी मीरा देवी को 931 वोट मिले। असरौली में 2182 मतों में 125 मत निरस्त कर दिए गए। वहीं ग्राम प्रधान सोंसा के पद पर रामवती देवी 373 मत पाकर प्रतिद्वन्द्वी लक्ष्मी को 40 मतों से हराया। मतगणना के दौरान गांव सोंसा के 1818 मतों में 99 निरस्त कर दिए गए। मतगणना के बाद रिर्टनिंग अधिकारी महेंद्र सिंह और एआरओ उमेश चंद्र ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन


उधर, अलीगंज ब्लॉक में गांव केला में क्षेत्र पंचायत सदस्य को हुए मतदान में रेखा देवी को जीत मिली। उन्होंने 487 मत पाकर विपक्षी शिव सिंह को हराया। आरओ डा. राजेश कुमार ने बताया कि सदस्य पद को पडे़ कुल 646 मतों की गणना की गई। जिसमें रेखा देवी को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। अवागढ़ ब्लॉक के गांव बलिदादपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर वहीदन बेगम ने 370 मत पाकर प्रतिद्वन्द्वी गुड्डी देवी को 16 मतों से शिकस्त दी। वहीं पुन्हैरा में सुनील कुमार 312 मतों के साथ विजयी रहे। जबकि प्रतिद्वन्द्वी सीमा देवी को 254 मत मिले। मतगणना आरओ रवींद्र कुमार के निर्देशन में हुई। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुधाकर मैथिल ने बताया कि जिले में तीन ब्लॉक में शांति पूर्ण तरीके से उपचुनाव हुआ। सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन कहां से जीता
अलीगंज के कैला से रेखादेवी बनी बीडीसी
अवागढ़ के बलिदादपुर में वहीदन बेगम विजयी
पुन्हैरा में सुनील कुमार बने क्षेत्र पंचायत सदस्य
ग्राम प्रधान असरौली पद पर अनीता वर्मा का कब्जा
सोंसा में ग्राम प्रधान रामवती ने 40 मतों से पाई जीत

जमकर मना जश्न
मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी समर्थकों में जीत की खुशी नजर आई। इस दौरान समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए मिठाई बांटी और ढोल नगाड़े की धुनोें पर थिरके। इस दौरान बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed