फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर असमंजस में सरकार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर असमंजस में सरकार

Sun, 02 Jul 2017 01:27 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर असमंजस में सरकार
आगरा। ताजनगरी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर प्रदेश सरकार का भी अब तक स्पष्ट रुख सामने नहीं आया है। शनिवार को जीएसटी दिवस पर आगरा आए उपमुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डा. दिनेश शर्मा भी इस मुद्दे पर खुलकर नहीं बोल पाए। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सवाल पर उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि सुंदर व्यवस्था होगी। मगर, प्रेसवार्ता के दौरान उन्हें जब ज्यादा कुरेदा गया तब बोले आगरा में एक अच्छे और सुंदर एयरपोर्ट की व्यवस्था हो, इसके लिए योजना तैयार हो रही है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर लंबे समय से मांग चली आ रही है। मगर, सपा सरकार में खेरिया हवाई अड्डे के आसपास सिविल टर्मिनल को मंजूरी दी गई। इसके लिए यहां जमीन अधिग्रहण का कार्य भी शुरू हो गया था। मगर, बजट खत्म होने पर यह कार्य भी रुक गया था। पिछले दिनों अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने शेष जमीन अधिग्रहण के लिए लगभग 65 करोड़ रुपये की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्वीकृति भी करा ली। जवाब में कठेरिया का भी कहना था कि सिविल टर्मिनल को ही विस्तार रूप देकर भविष्य में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा दिया जाएगा। यानी अलग से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की मांग फिर से ठंडे बस्ते में पड़ गई। शनिवार को उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा भी इससे संबंधित सवाल पर ज्यादा कुछ नहीं बोले। वह भी सधा हुआ जवाब देकर किनारा कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed