{"_id":"59524af34f1c1b25028b473d","slug":"141498565363-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से लूट में पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी से लूट में पुलिस खाली हाथ
Updated Tue, 27 Jun 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। सदर में मधुनगर कालोनी के पास रविवार रात कपड़ा कारोबारी अनुज राठी से सवा लाख कैश और स्कूटर लूट लिए जाने की वारदात में पुलिस कुछ सुराग नहीं लगा पाई। स्कूटर घटनास्थल के पास ही पड़ा मिला। बाइक सवार गिरोह ने पिछले 15 दिन में यह तीसरी बड़ी लूट की है। इसके बावजूद पुलिस इसे नहीं ढूंढ पा रही।
तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने अनुज राठी से स्कूटर और दोनों बैग लूट लिए थे। बदमाशों ने नकाब पहन रखे थे। अनुज राठी सदर से दुकान बंद करके मधु नगर की कमांडर कालोनी स्थित अपने घर जा रहे थे। पुलिस ने सूचना मिलते ही बदमाशों की तलाश नहीं की। जब वे दूर निकल गए, तब चेकिंग की गई। इसका कोई फायदा नहीं हुआ।
इससे पहले बाइकर्स गैंग ने ही न्यू आगरा में शादी समारोह में दूल्हे के फूफा से 60 हजार रुपये लूटे थे। इस लूट में बाइक पर अकेला बदमाश था। इससे पहले सिकंदरा के यमुना पुल पर चांदी कारोबारी से आठ किलो चांदी लूटी गई थी। इसमें तीन बाइक पर छह बदमाश थे। बाद में पास में लगे सीसीटीवी की फुटेज से पता चला था कि एक बाइक पर युवती भी बैठी थी। इस केस में भी कोई सुराग नहीं लगा है।