फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बिजली बिल जमा नहीं होने पर भड़के लोग, लगाया जाम

बिजली बिल जमा नहीं होने पर भड़के लोग, लगाया जाम

Thu, 15 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिजली बिल जमा नहीं होने पर भड़के लोग, लगाया जाम
जाम लगाने के दौरान पुल‌िसवाले को रोककर खड़ी म‌ह‌िला - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। बिजली विभाग की मनमानी से गुरुवार को बिल जमा करने आए उपभोक्ता भड़क गए। बकाया बिल जमा न करने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने दोपहर में हंगामा करते हुए हाईवे जाम लगाया। आक्रोशित लोगों ने पथराव भी किया। हाईवे आधा घंटा जाम होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


शासन द्वारा लागू एमनेस्टी योजना के अंतर्गत 15 जून को बकाया राशि जमा करने का अंतिम दिन था। गुरुवार को सभी बिजलीघरों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ थी। एसएन बिजलीघरों पर भी बकाया राशि जमा करने को उपभोक्ता पहुंचे। एसडीओ सचिन गुप्ता ने उपभोक्ताओं को यह कहकर लौटना शुरू कर दिया कि बकाया बिल जमा करने की अंतिम तारीख 14 जून तक थी, इसलिए अब कोई बिल जाम नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


इसको लेकर कई उपभोक्ताओं से नोकझोंक भी हो गई। उपभोक्ताओं का दबाव बढ़ने पर एसडीओ और स्टाफ ताला डालकर चले गए। इससे आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान पथराव भी किया गया। हाईवे जाम व पथराव के हालात देख एसपी सिटी कार्यालय से पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने लोगों को समझाया। साथ ही किसी प्रकार की समस्या होने पर बात करने को कहा। एसपी सिटी ने उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया। इसके बाद कार्यालय के ताले खुले। पंजीकरण फार्म भरवाकर बकाया बिल जमा कराए गए। जाम लगाने वालों में गीतादेवी, स्वामी, राजकुमार, अमूल देवी, जयश्री, बेबी, ज्ञानदेवी, गायत्री, रामलखन, मिथलेश, सुशीला व कृष्णा, विनोद, अनिल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed