फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   14 people were burnt in the fire while trying to save the young man many are in critical condition

UP: युवक को बचाने के लिए आग में झुलस गए 14 लोग, कई की हालत गंभीर; सिलिंडर में रिसाव से हुआ हादसा

Sat, 23 Aug 2025 08:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Aug 2025 08:18 AM IST
सार

गैस रिसाव होने से आग लग गई। इस आग में एक युवक घिर गया। उसे  बचाने के प्रयास में 14 लोग झुलस गए। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
14 people were burnt in the fire while trying to save the young man many are in critical condition
आग लगने की घटना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

आगरा के बाह थाना क्षेत्र के गांव पुरा जसोल में शुक्रवार रात सिलिंडर से गैस रिसाव रोकने गया युवक आग लगने पर लपटों में घिर गया। चीख-पुकार सुन बचाने परिजन और पड़ोसी पहुंचे लेकिन वो भी लपटों में घिर गए। किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसे 14 लोगों को अस्पताल भेजा। कई की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन


घटना रात तकरीबन 10 बजे की है। पुरा जसोल, बाह निवासी जितेंद्र के घर में सिलिंडर से गैस रिसाव हो रहा था। पता चलने पर जितेंद्र रसोई में चले गए। अचानक आग लग गई। जितेंद्र दरवाजा नहीं खोल सके। वो अंदर ही फंस गए। यह देखकर पत्नी और बच्चों ने शोर मचा दिया। इस पर पड़ोस के लोग आ गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, परिवार के लोगों के शोर मचाने पर जितेंद्र ने किसी तरह दरवाजा खोला। मगर वह खुद आग की लपटों में घिरा हुआ था। उन्हें बचाने के लिए लोग दाैड़े। मगर वह भी झुलस गए। बाद में किसी तरह पानी डालने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक 14 लोग झुलस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएन और सैफई रेफर : झुलसने वालों में जितेंद्र के पिता भागीरथ, बहन प्रीती, बेटी कुमकुम, दिव्या, उमाशंकर, पत्नी चंद्रावती, बेटा अभिलाष, सिद्धेश्वर की पत्नी केसर देवी, बेटा सुरेंद्र, उनका बेटा सौरभ, देवेंद्र प्रताप, आनंद प्रताप, लक्ष्मण आदि हैं। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि सिलिंडर में रिसाव होने से हादसा हुआ है। सभी झुलसे लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। सभी झुलसे को बाह सीएचसी ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज और सैफई भेज दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed