{"_id":"5f224d8b8ebc3e9f6675677e","slug":"14-minor-prisoners-escaped-from-juvenile-home-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: राजकीय संप्रेक्षण गृह का जंगला काटकर भागे 14 बाल कैदी, पुलिस ने नौ को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: राजकीय संप्रेक्षण गृह का जंगला काटकर भागे 14 बाल कैदी, पुलिस ने नौ को पकड़ा
Thu, 30 Jul 2020 10:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में जांच करती स्वाट टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के राजकीय संप्रेक्षण गृह का जंगला काटकर बुधवार की रात तकरीबन ढाई बजे 14 बाल अपचारी भाग निकले। जानकारी होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर नौ को पकड़ लिया। जबकि पांच बाल अपचारियों की तलाश की जा रही है। संप्रेक्षण गृह से बाल अपचारियों के भागने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
18 वर्ष से कम उम्र के आरोपियों के लिए बने राजकीय संप्रेक्षण गृह में कुल 106 बाल अपचारी थे। जिनकी सुरक्षा के लिए तीन होमगार्ड, दो कर्मचारी तथा तीन पुलिसकर्मी तैनात थे। बुधवार रात सुरक्षा को धता बताते हुए संप्रेक्षण गृह का जंगला काटकर 14 बाल अपचारी भाग निकले।
यह भी पढ़ें- राजकीय संप्रेक्षण गृह के सुरक्षा कर्मी को पीटकर पांच किशोर फरार
विज्ञापन
आहट सुनकर तैनात होमगार्ड ने शोर मचाया और उन लोगों को पकड़ने का प्रयास किया। परंतु सभी निकट यमुना की खादर के रास्ते भागने में सफल रहे। होमगार्ड द्वारा इसकी सूचना केयरटेकर हरिश्चन्द्र वर्मा को दी गई। घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष सदर बाजार सत्यपाल सिंह ने टीम के साथ रात में ही घेराबंदी शुरू कर दी।

सुबह होने तक नौ को पकड़ा
टूटी पड़ी राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह की खिकड़ी
- फोटो : अमर उजाला
सुबह होने तक पुलिस ने 14 में से नौ बाल अपचारियों को पकड़ लिया गया जबकि अन्य की तलाश जारी है। भागने वाले बाल अपचारियों में नौ मथुरा, एक हाथरस, चार अलीगढ़ के शामिल हैं।
केयर टेकर ने बताया कि घटना के समय वह संप्रेक्षण गृह में मौजूद थे। वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग रस्तोगी ने थाना सदर बाजार में भागे हुए बाल अपचारियों के अलावा सुरक्षा में लगे तीन होमगार्ड तथा दो कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अव्यवस्थाओं से थे परेशान
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि राजकीय संप्रेक्षण गृह से भागे बाल अपचारियों से गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की गई है। जानकारी मिली है कि वह अव्यवस्थाओं से परेशान थे। खाने की गुणवत्ता खराब होने तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं का अभाव होने की जानकारी भी मिली है। व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
अन्य खबरें-
देह व्यापार के लिए लीज पर लिया था भाजपा नेता का फार्म हाउस, दिल्ली से भेजी जाती थीं युवतियां
आगरा-मथुरा के चोर दिल्ली में ऑन डिमांड कर रहे लग्जरी गाड़ियों की चोरी, चुनाव प्रचार में होता है इस्तेमाल
जिस महिला को मृत समझ रही थी पुलिस, वो 11 माह के बेटे को लेकर कोर्ट मैरिज करने पहुंची फिरोजाबाद