फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested woman before court marriage in mainpuri

जिस महिला को मृत समझ रही थी पुलिस, वो 11 माह के बेटे को लेकर कोर्ट मैरिज करने पहुंची फिरोजाबाद

Tue, 28 Jul 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Jul 2020 12:15 AM IST
सार

महिला के पहले पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद ससुरालवालों ने देवर से शादी करा दी। 18 जुलाई को महिला अपने 11 माह के बेटे के साथ गायब हो गई। 

विज्ञापन
police arrested woman before court marriage in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मैनपुरी जिले के घिरोर थाना क्षेत्र की रहने वाली जिस महिला को पुलिस मृत समझ रही थी, वो सोमवार को फिरोजाबाद से पकड़ी गई। उसके साथ 11 माह का मासूम भी है। महिला वहां प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने के लिए आई थी। उसका प्रेमी फरार हो गया। महिला के गायब होने के बाद ससुराल पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया था। सोमवार को पुलिस ने महिला को बयान के लिए न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी लगभग छह वर्ष पूर्व जनपद फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र की 27 वर्षीय युवती के साथ हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद ही युवक की हादसे में मौत हो गई। इसके बाद ससुरालीजनों ने महिला की शादी देवर के साथ करा दी। देवर से शादी के समय उमहिला के एक पुत्र है।
विज्ञापन

 

इसके बाद महिला ने दो और बच्चों को जन्म दिया। 18 जुलाई को महिला 11 माह के बच्चे के साथ लापता हो गई। इसके बाद उसके भाई ने पति और ससुरालीजनों पर बहन का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। पति समेत चार लोगों पर महिला और बच्चे की हत्या कर शव गायब करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पकड़ी गई महिला

पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। इस बीच एक नामजद पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उससे पूछताछ हुई तो कहानी कुछ और ही मोड़ ले गई। उसने बताया कि उन लोगों ने कुछ नहीं किया, बल्कि महिला अपनी मर्जी से कहीं चली गई है। 

थाना प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह ने जांच के दौरान बयान सही पाए। इसके बाद मुखबिरों के जरिए महिला की तलाश शुरू कर दी। सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि महिला फिरोजाबाद के डबरई में कोर्ट मैरिज के लिए आ रही है। 

इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर महिला को 11 माह के बच्चे के साथ पकड़ लिया और थाने ले आई। वहां पूछताछ के दौरान अपनी मर्जी से चले जाने की बात कही। पुलिस ने महिला को बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा।

थाना प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से महिला और बच्चे की हत्या कर शव गायब करने का मामला दर्ज कराया गया था। महिला और बच्चा दोनों ही जीवित हैं। महिला को बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed