{"_id":"5cd07017bdec22075c115fb6","slug":"131557164055-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद का हुआ दीदार, पहला रोजा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद का हुआ दीदार, पहला रोजा आज
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के मीरानपुर मोहल्ले में स्थित इस मस्जिद में रमजान के पवित्र माह को लेकर हुई विशेष साफ-सफाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। रमजान के चांद का दीदार मंगलवार की शाम को हो गया। जैसे ही चांद दिखा वैसे ही लोगों ने सहरी की तैयारी करना शुरू कर दिया। देर रात तक तरावीह पढ़ी गईं। माह-ए-रमजान का पहला रोजा मंगलवार को होगा।
मंगलवार से माह-ए-रमजान की शुुरुआत होगी और मस्जिदों में तरावीह शुरू हो गईं। रमजान को लेकरर मुस्लिमों में काफी उत्साह दिखा। सोमवार को मगरिब की नमाज के बाद मुस्लिमों ने चांद का दीदार किया। चांद का दीदार होते ही लोगों ने एक दूसरे को माह-ए-रमजान शुरू होने की मुबारकबाद दी। मस्जिदों में हाफिज-ए-कुरआन की तैनाती पहले से ही हो चुकी है। नमाज-ए-तरावीह में बीस रकआत नमाज अदा की जाती है।
मस्जिदों में रोजेदारों के लिए इंतजाम
चिलचलाती धूप, भीषण गर्मी और उसम से रोजदारों को बचाने के लिए मस्जिदों में एसी और कूलर की व्यवस्था की गई है। वहीं बिजली कटौती को देखते हुए रमजान भर के लिए जनरेटर किराए पर लिए गए हैं। कई मस्जिदों में इस बार नए जनरेटर खरीद कर लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
बाजारों में जमकर हुई खरीदारी
बरकत और रहमत के महीने के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने बाजारों जमकर खरीदारी की। सबसे ज्यादा मांग फलों, शीतल पेयजल, शरबत, सूखे मेवों की है। बाजार में खजूर और सेवईंयों की जमकर खरीदारी हो रही है। वहीं हलवाइयों ने रमजान में दूध और दही की मांग बढ़ते देख दूध की आपूर्ति बढ़ा दी है। रोजा रखने के इच्छुक शुगर मरीज तली और भुनी वस्तुओं से परहेज कर रहे हैं।