{"_id":"5cc9ce32bdec22074e011da2","slug":"131556729394-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की मौत का सदमा न सह सकी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की मौत का सदमा न सह सकी पत्नी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली। कस्बे में चार दिन पूर्व हुई पति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का सदमा उनकी पत्नी बर्दास्त नहीं कर सकी। आगरा में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि पुलिस अभी तक पति की मौत के कारणों से भी पर्दा नहीं उठा सकी है।
कस्बे के मोहल्ला चौक निवासी कन्हैया लाल (72) की 28 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनके छोटे बेटे प्रदीप ने बड़े भाई सुभाष पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने उनका विसकरा सुरक्षित करा लिया। उनकी पत्नी विद्या देवी पति की मौत और उनके जीवित रहते संपत्ति की वसीयत बड़े बेटे की पत्नी के नाम कर देने का सदमा बर्दास्त नहीं कर सकी। वह अपने छोटे बेटे के पास रह रही थी। मंगलवार को उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई। छोटे बेटे ने उनको चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक की सलाह पर उनको आगरा ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पति के बाद पत्नी की बीमारी से मौत की जानकारी मिली है। बिसारा जांच रिपोर्ट आने पर ही पति की मौत का कारण सामने आ सकेगा।