फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नकल मिलने पर कक्ष निरीक्षक-केंद्र व्यवस्थापक जाएंगे जेल

नकल मिलने पर कक्ष निरीक्षक-केंद्र व्यवस्थापक जाएंगे जेल

Wed, 30 Jan 2019 10:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
नकल मिलने पर कक्ष निरीक्षक-केंद्र व्यवस्थापक जाएंगे जेल
मथुरा। सात फरवरी से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड परीक्षाओं में नकल मिलने पर कक्ष निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापक को जेल भेजने के निर्देश डीएम ने दे दिए हैं। साफ कह दिया कि नकल रोकने के लिए स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट उत्तरदायी होंगे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल रहेगा।
विज्ञापन


बुधवार को बीएसए डिग्री कालेज में डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की। सभी मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि बोर्ड परीक्षा हर हालत में नकलविहीन होनी है। इसके लिए स्टेटिक तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये है, जो नकल विहीन परीक्षा के लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर व्यक्तिगत अथवा सामूहिक नकल रोकने का उत्तरदायित्व संबंधित स्टेटिक तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट का होगा। नकल होने की जानकारी मिलने पर संबंधित कक्ष निरीक्षक तथा केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए सीधा जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे फुटेज, रिकॉर्डिंग की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में परीक्षा संबंधी जानकारी शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर शुरू किया गया है, जो कि 24 घंटे कार्यरत रहेगा।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए संवेदन तथा अतिसंवदेनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात किया जाएगा। नकल कराने में संलिप्त व्यक्तियों तथा नकल माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम वित्त रवींद्र कुमार, डीआईओएस केपी सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed