{"_id":"5c30f715bdec2256ae0cc2ac","slug":"131546712853-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमकेवी प्रशिक्षण केंद्र के ताले तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमकेवी प्रशिक्षण केंद्र के ताले तोड़कर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण लालऊ रोड स्थित श्री जानकी देवी डिग्री कालेज प्रांगण में संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र से चोर कई कंप्यूटर, लैपटॉप व डीबीआर को चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस व फिंगर प्रिंट की टीम पहुंची।
थाना टूंडला के इंद्रानगर निवासी राकेश कुमार पुत्र सतेंद्र सिंह थाना दक्षिण के जानकी देवी डिग्री कालेज प्रांगण में प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र चलाते हैं। वह शुक्रवार शाम को पांच बजे केंद्र बंद कर गए थे।
शनिवार सुबह केंद्र पर पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे। वहां लगे कंप्यूटर आदि गायब थे। पुलिस को सूचना दी तो सीओ सिटी संजय वर्मा, एसएचओ दक्षिण महेंद्र सिंह गौतम पहुंचे।
विज्ञापन
फिंगर प्रिंट टीम के साथ डॉग स्क्वाड को बुलाया। टीम ने फिंगरप्रिंट लिए। केंद्र संचालक राकेश कुमार ने बताया कि आठ कंप्यूटर, तीन लैपटॉप, दो डीबीआर के साथ, बैटरी, इन्वर्टर सहित आदि सामान चोरी हो गया। पीड़ित ने तहरीर दी है।