फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बिना सहमति नहीं होने देंगे अधिग्रहण

बिना सहमति नहीं होने देंगे अधिग्रहण

Thu, 03 Jan 2019 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
बिना सहमति नहीं होने देंगे अधिग्रहण

विज्ञापन
कासगंज। मथुरा-बरेली मार्ग के प्रस्तावित सिक्सलेन के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों के साथ किसान संगठन भी लामबंद हो गए हैं। भारतीय किसान यूनियन ने गुरुवार दोपहर सोरों के गांव बहादुर नगर में किसानों की पंचायत बुलाई। इसमें निर्णय लिया कि किसी भी हाल में बिना किसानों की सहमति के भूमि अधिग्रहण नहीं होने देंगे।

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया किसानों के विरोध चलते उलझ गई है। प्रहलादपुर, देवरी, तकुआवर के बाद अब बहादुर नगर के ग्रामीणों ने भी विरोध की राह पकड़ ली है। यहां के किसानों ने जब विरोध शुरू किया तो भाकियू ने किसानों को पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया। यूनियन के अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष कुलदीप पांडे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल गांव बहादुरनगर पहुंचा और पंचायत बुलाई।
विज्ञापन


पंचायत में निर्णय लिया कि जब तक किसान सहमत नहीं होंगे, तब तक भूमि अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा। मंडल उपाध्यक्ष ने बताया कि किसान यूनियन पूरी तरह किसानों के साथ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह के दिशा निर्देशन में अधिग्रहण का विरोध किया जा रहा है। मनमाने ढंग से अधिग्रहण पर भाकियू महापंचायत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed