{"_id":"5c0d4ca2bdec2241a533bccb","slug":"131544375458-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल को फिरोजाबाद से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल को फिरोजाबाद से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की रविवार को लखनऊ में आयोजित जनाक्रोश रैली में फिरोजाबाद से पार्टी जिलाध्यक्ष अजीम भाई के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। मंच पर मौजूद अजीम भाई ने शिवपाल यादव को फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा।
अजीम भाई ने बताया कि उन्होंने अपने भाषण के दौरान शिवपाल यादव को फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा है। इसका हजारों की भीड़ ने समर्थन दिया है। नेताजी मुलायम सिंह यादव ने भी मंच पर आकर शिवपाल यादव को पूरा समर्थन दिया है।
इस दौरान शिवपाल यादव को पूर्व राज्यमंत्री देवेंद्र गुप्ता की पत्नी ऊषा गुप्ता और शोभित गुप्ता ने दस लाख रुपये का चेक दिया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष छुट्टन भाई, इंजीनियर राजकुमार यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सपा के वरिष्ठ नेता अवनींद्र यादव का कहना है कि लखनऊ मेें शिवपाल यादव के मंच पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का अपमान किया गया। सपा संरक्षक लाल टोपी लगाकर पहुंचे थे। उनकी टोपी को जबरन उतरवाने की कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने टोपी नहीं उतारी।
मुलायम सिंह यादव जब मंच से सपा का समर्थन देने की बात बोले तो शिवपाल यादव के समर्थकों ने जानबूझ कर माइक का तार खींच दिया और उन्हें आगे बोलने से रोका। नेताजी जब लगातार सपा को जिताने की अपील कर रहे थे तो लोगों ने हूटिंग कर नेताजी का अपमान किया।