फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   फार्मासिस्टों के आंदोलन से भटके मरीज

फार्मासिस्टों के आंदोलन से भटके मरीज

Fri, 07 Dec 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
फार्मासिस्टों के आंदोलन से भटके  मरीज
मैनपुरी। मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का आंदोलन दूसरे चरण के दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन भी फार्मासिस्टों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार रखते हुए प्रदर्शन किया। फार्मासिस्टों के आंदोलन से स्वास्थ्य विभाग को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मरीज भी परेशान हैं।
विज्ञापन


फार्मासिस्टों का दूसरे चरण का आंदोलन गुरुवार को शुरू हुआ था। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन फार्मासिस्टों ने कार्य बहिष्कार किया। शहरी क्षेत्र में सुबह आठ से 10 बजे तक तथा ग्रामीण क्षेत्र में 10 से 12 बजे तक सेवाएं बाधित रहीं। शहरी क्षेत्र में तो संविदा कर्मचारियों के सहयोग से कार्य कराया गया, लेकिन ग्रामीण अंचल में दो घंटे तक मरीजों को उपचार के लिए इंतजार ही करना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार को दूसरे दिन दो घंटे के कार्य बहिष्कार से जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। फार्मासिस्टों के कार्य बहिष्कार के कारण मरीजों को आठ से 10 बजे तक उपचार के लिए इंतजार करना पड़ा। दवा वितरण का कार्य बाधित रहा वहीं मरीजों को इंजेकक्शन आदि भी नहीं लगाए गए। मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी के सामने प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शिवमंगल सिंह, जिलाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह, संरक्षक डॉ. ऋषि प्रकाश, डॉ.जितेंद्र सिंह, डॉ. केके दुबे, डॉ. एचएन सिंह, डॉ. विनोद चौहान, डॉ. ममता कश्यप, डॉ. दीप्ति देवी, डॉ. शिसवदत्त कुमार, डॉ. वीपी मसीह, डॉ. मुकेश राठौर, डॉ. सुनील यादव, डॉ. आदेश कुमार, डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. अजय यादव आदि फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
-----
आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे फार्मासिस्ट
मैनपुरी। अपनी मांगों को लेकर जिले के फार्मासिस्ट आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष शिवमंगल सिंह ने बताया कि फार्मासिस्ट अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। शनिवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिले के सभी फार्मासिस्ट सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल
मैनपुरी। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह ने बताया कि सोमवार से जिले के सभी फार्मासिस्ट अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके लिए शासन और विभाग जिम्मेदार होगा।


फार्मासिस्टों के आंदोलन को लेकर सभी को सतर्क कर दिया गया है। उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। सभी चिकित्साधीक्षकों को वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed