फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   आलोक ग्लास में एसआइबी का छापा, घंटों खंगाले रिकार्ड

आलोक ग्लास में एसआइबी का छापा, घंटों खंगाले रिकार्ड

Sat, 17 Nov 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
आलोक ग्लास में एसआइबी का छापा, घंटों खंगाले  रिकार्ड
फिरोजाबाद। राजा का ताल स्थित आलोक ग्लास वर्क्स में शुक्रवार को विशेष अनुसंधान शाखा (एसआइबी) की टीम ने छापमार कार्रवाई की, जिससे फैक्ट्री संचालकों में खलबली मच गई। अधिकारियों की टीम ने लगातार सात घंटे तक रिकार्ड खंगाले। पूरे स्टॉक का मिलान किया गया, जिसमें काफी गडबड़ी पाई गईं।
विज्ञापन



मैनपुरी संभाग के ज्वाइंट कमिशभनर राकेश बरनवाल के नेतृत्व में एसआईबी की टीम ने 12 बजे राजा का ताल स्थित आलोक ग्लास वर्क्स में कार्रवाई की। अधिकारियों ने पूरी फैक्ट्री परिसर को कब्जे में ले लिया। अलग-अलग टीमें बनाकर फैक्ट्री में रखे कच्चे माल, केमिकल, तैयार माल के स्टॉक का रजिस्टरों से मिलान किया। घंटों तक चली जांच में कच्चा, केमिकल से लेकर तैयार माल का स्टॉक अधिक पाया।
विज्ञापन


फैक्ट्री में मिले बिल बिल्टी, बाउचर व गेटपास की जांच की गई, जिमसें काफी गड़बड़ी पाई गई। तीन लाख रुपये की टैक्स चोरी का मामला सामने आया। ज्वाइंट कमिश्नर एसआइबी ने तत्काल चेक के माध्यम से तीन लाख रुपये जमा कराने के निर्देश दिए। टीम में डिप्टी कमिशभनर एसआईबी राजनरायन यादव, असिस्टेंट कमिशभनर देवेंद्र सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर सचल राजीव कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी कृष्ण मुरारी मिश्रा, अखिलेश कुलश्रेष्ठ, प्रवीन कुमार, नुरुल इस्लाम, दिनेश कुमार सक्सेना शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed