{"_id":"6a9084318964b22143073f57","slug":"opposition-expressed-against-converting-the-railway-hospital-into-a-health-unit-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-183300-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रेलवे अस्पताल को हेल्थ यूनिट में बदलने का जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रेलवे अस्पताल को हेल्थ यूनिट में बदलने का जताया विरोध
Fri, 28 Aug 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को अपर महाप्रबंधक अतुल कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर रेलवे अस्पताल को हेल्थ यूनिट में परिवर्तित करने का कड़ा विरोध किया है। केंद्रीय उपाध्यक्ष भारत सिंह यादव और शाखा मंत्री सरदार सिंह यादव समेत अन्य पदाधिकारियों ने अस्पताल की 75 बेड की क्षमता को बरकरार रखने, फार्मासिस्ट व लैब स्टाफ के पद भरने, दवा वितरण व जांच व्यवस्था सुधारने और सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है।
चेतावनी दी गई है कि अस्पताल के स्वरूप में बदलाव या बेड घटाए गए तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान नाहर सिंह मीना, सतेंद्र यादव और जितेंद्र कनौजिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज संघ (एनसीआरईएस) ने भी सहायक महामंत्री वीके गौतम के नेतृत्व में अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं व पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा, जिसमें सचिन मिश्रा, राहुल मीना और नवल किशोर मीना आदि शामिल रहे। संवाद