{"_id":"5bec6da9bdec22694517e664","slug":"131542221225-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत हरकतों चिल्लाकर करें विरोध, पुलिस आपके साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत हरकतों चिल्लाकर करें विरोध, पुलिस आपके साथ
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में जसलई रोड शिकोहाबाद स्थित द एशियन स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी देहात महेंद्र सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए। छात्राओं से कहा कि निडर और निर्भिक बनें, अपने साथ होने वाली गलत हरकत का डटकर विरोध करें।
दो घंटे की पाठशाला में छात्राओं ने कई ज्वंलत सवाल किए। एसपी देहात महेंद्र सिंह ने कहा कि यदि कोई आपके साथ छेडख़ानी करे, तो आप जोर से चिल्लाएं। चिल्लाएंगी, तो सामने वाले का मनोबल टूटेगा। छात्राओं को सलाह दी संभव हो तो ग्रुप में चलें। यदि कोई पीछा करे तो 100 नंबर पर फोन करें।
पांच से दस मिनट के भीतर पुलिस आपके पास होगी। सुरक्षा के लिहाज से पास में नुकीली वस्तु, मिर्च पाउडर आदि रखें। छात्राओं के सवाल पर कहा कि थाना स्तर पर अच्छा व्यवहार नहीं होने पर उच्चाधिकारियों को बताएं।
विज्ञापन
उन्होंने छात्राओं को दहेज एक्ट, पास्को एक्ट के साथ ही बताया कि यदि कोई 30 सेकेंड तक घूरता है, तो ये भी अपराध की श्रेणी में आता है। परिजनों को समझाएं कि वे किसी घटना के होने के बाद बेटी का सहयोग करें, बल्कि वे पढ़ाई व कोचिंग छुड़वाने जैसी सलाह न दें।
स्कूल प्रबंधक राजेंद्र सिंह यादव ने एसपी देहात महेंद्र सिंह, सीओ अजय सिंह चौहान व एसएचओ लोकेश भाटी का माला पहनाकर स्वागत के साथ ही आभार व्यक्त किया। जब एसपी देहात के समक्ष छात्राओं ने सवालों की झड़ी लगा दी, तो एसपी ने कहा कि मेरी इच्छा है कि मैं इन बेटियों को थाने की भी विजिट कराऊं। बेटियां देखें पुलिस थाने में कैसे काम करती है।