फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सुहागनगरी नहीं भूलेगी विनोद अग्रवाल के भजनों की धुन

सुहागनगरी नहीं भूलेगी विनोद अग्रवाल के भजनों की धुन

Tue, 06 Nov 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सुहागनगरी नहीं भूलेगी विनोद अग्रवाल के भजनों की  धुन
फिरोजाबाद। सूफी अंदाज में भगवान कृष्ण के भजनों पर मंत्रमुग्ध करने वाले भजन सम्राट विनोद अग्रवाल के निधन से सुहागनगरी के लोग भी स्तब्ध रह गए। बर्फानी समिति के तत्वावधान में कई बार कार्यक्रम किए हैं।
विज्ञापन


भजन सम्राट विनोद अग्रवाल ने वर्ष 2007 में एसआरके कालेज के मैदान पर प्रस्तुति दी थी। कार्यक्रम से पूर्व तेज-आंधी तूफान आया। व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई थीं। आयोजक बबलू बर्फानी ने बताया कि समिति के लोग चिंतित हो गए थे, मगर विनोद अग्रवाल ने कहा कि अगर आंधी-बारिश भी होगी तो भी भजन गाऊंगा। जैसे ही सूफी अंदाज में विनोद अग्रवाल ने भजन की शुरुआत की, बारिश पूरी तरह बंद हो गई थी।
विज्ञापन


वह आयोजन रात डेढ़ बजे तक सफलता पूर्वक चला। इसी प्रकार 2015 में जीआर प्लाजा में आयोजित हुए कार्यक्रम में भी भजनों से जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया। बर्फानी समिति के संस्थापक कृष्ण गोपाल मित्तल ने बताया कि विनोद अग्रवाल फिरोजाबाद से विशेष लगाव करते थे। उन्होंने आयोजन के लिए एक भी पैसा फिरोजाबाद से नहीं लिया। जब भी फिरोजाबाद आते थे या फिर इटावा की तरफ जाते थे तो फोन करके पान मंगाते थे। ढोकला भी फिरोजाबाद का विशेष पसंद था। उनके प्रशंसक अनुग्रह गोपाल ने कहा कि आज देश ने नहीं बल्कि पूरे विश्व ने भजन सम्राट खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed