फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बेवर में पथराव के बाद फायरिंग, एक की मौत

बेवर में पथराव के बाद फायरिंग, एक की मौत

Sun, 14 Oct 2018 10:57 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
बेवर में पथराव के बाद फायरिंग, एक की मौत
मैनपुरी/बेवर। थाना बेवर क्षेत्र के गांव सराय मद्दू में भागवत कथा के बाद कीर्तन के दौरान पथराव करने वालों की तलाश में गए ग्रामीणों पर पथराव करने वालों ने फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फायरिंग करने वालों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव सराय मद्दू में ग्रामीणों ने सार्वजनिक सहयोग से भागवत कथा का आयोजन कराया है। गांव के बाहर आश्रम के समीप चल रही भागवत कथा के समाप्त होने के बाद रविवार की रात भागवत कथा स्थल पर ही कीर्तन का आयोजन किया गया था। कीर्तन में भाग लेने के लिए गांव का मुकेश जाटव 28 वर्ष, रिंकू कठेरिया 26 वर्ष भी गए थे। कीर्तन के दौरान रात करीब नौ बजे आश्रम के पास मौजूद कुछ लोगों ने कार्यक्रम में पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। ग्रामीणों के साथ रिंकू और मुकेश पत्थरबाजों की तलाश करने के लिए जब गांव के बाहर पहुंचे तो वहां मौजूद सात-आठ युवकों ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। सीने में गोली लगने से मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग होते ही भगदड़ मच गई। ग्रामीण मौके से जान बचाकर गांव की ओर भागे। फायरिंग में मुकेश की मौत होने की जानकारी होते ही गांव के लोग एकत्रित होकर मौके पर पहुंचे। तब तक फायरिंग करने वाले भाग चुके थे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना बेवर में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से जानकारी जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल रिंकू को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक रिंकू की हालत गंभीर बनी हुई है। गांव पहुंची पुलिस ने पथराव और फायरिंग करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। देर रात तक घटना के संबंध में कोई तहरीर थाने मेें नहीं दी गई है। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पथराव और फायरिंग करने वाले लोगों की पहचान करने के लिए गांव में पुलिस बल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed