{"_id":"5ba12b16867a557f6661fbeb","slug":"131537288982-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओला कैब सवार बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओला कैब सवार बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
ओला कैब सवार बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। ओला कैब लुटेरों ने जलेसर पुलिस पर जानलेवा हमला करते हुए फायर कर दिए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से लूटी हुई कार, तमंचा कारतूस बरामद किए गए है।
थाना जलेसर क्षेत्र के गांव नूंहखेडा बंबे से पुलिस गुजर रही थी। पुलिस को देखकर मौके पर ओला कैब में बैठे बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चार बदमाशों को पकड़ लिया। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि पुलिस ने दीपक पुत्र सतीश निवासी मोहल्ला झंडी निधौलीकलां, राजीव पुत्र प्रेमपाल निवासी नीबाबा का मंदिर निधौलीकलां, मोनू उर्फ मानवेंद्र पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी साडूपुरा निधौलीकलां और मनोज पुत्र अर्जुन सिंह निवासी निधौलीकलां हाल पता मनोहर वाटिका अशोक विहार अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
बदमाशों के कब्जे से लूटी गई कार, दो तमंचा, चार मोबाइल बरामद किए गए है। बताया गया कि पकड़े गए बदमाशों ने चालक सुरेंद्र को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला कर बेहोश कर विगत 16 सितंबर को ओला कैब लूटी थी। मामले में चालक के भाई निरंजन पुत्र चरनसिंह निवासी नगला सोहसारा थाना हाईवे मथुरा ने थाना जलेसर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।