{"_id":"5b7d9bde42c7924671663a1e","slug":"131534958558-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर भी बिजली आपूर्ति नहीं होने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर भी बिजली आपूर्ति नहीं होने से रोष
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमांपुर।
कसबा एवं ग्रामीण क्षेत्र में दो दिनों से बिजली न होने से लोग परेशान हैं। बुधवार को ईद पर भी बिजली न होने से लोगों में रोष था। लोग बिजली विभाग की लापरवाही के चलते विभाग के खिलाफ आक्रोश जता रहे थे। पर्व पर पेयजल के लिए भी लोग परेशान रहे।
कसबा में दो दिनो से बिजली की आपूर्ति ठप है। ऐसी स्थिति मे लोगो का गर्मी से हाल बेहाल है । शिकायत के बाद भी बिजली विभाग आपूर्ति सुचारू करने के लिए विभाग ने कोई कदम नहीं उठाए। कसबा के अकील अहमद का कहना है कि बकरीद पर भी बिजली विभाग ने बिजली आपूर्ति बाधित होने से दिक्कतें बढ़ी हैं।
कस्बा के ही विमल अग्रवाल का कहना है कि लोगो का दो दिन से बुरा हाल है। ऐसी स्थिति मे बिजली की आपूर्ति ठप होने से लोगो मे विद्युत विभाग के खिलाफ रोष है। पेयजल की भी लोगों को ईद के चलते परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों को मजबूरन दूर दराज से हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा। कस्बावासी विजयप्रकाश, कमलकिशोर, शिवेंद्र, नरेंद्र कुमार, अजयवीर सिंह, भूरे खां, चमन मियां, शकील अहमद, शानू आदि ने बिजली आपूर्ति को सुचारू कराने की मांग की। बुधवार को देर सांय बिजली की आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
अवर अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि फीडर पर मशीनों में तकनीकी खराबी होने के कारण आपूर्ति मे बाधा आ रही है । मशीने ठीक करा कर विद्युत की आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।