{"_id":"5b4b600c4f1c1b4d748b4de1","slug":"131531666444-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव में ढूंढे़ जाएंगे गरीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव में ढूंढे़ जाएंगे गरीब
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभ से वंचित गरीबों को ढूंढ़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। गांव-गांव जाकर कर्मचारी पात्रों को चिह्नित करेंगे। सत्यापन के बाद पात्रों की सूची शासन को भेजी जाएगी। शासन ने सर्वेक्षण अभियान चलाने की जिम्मेदारी डीएम को सौंपते हुए निगरानी समिति गठित की है। मुख्य सचिव ने निर्धारित अवधि में सर्वेक्षण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
गांवों केक गरीबों को लिए सरकार अनाज वितरण से लेकर स्वास्थ्य योजनाएं चल रही हैं। समीक्षा के दौरान पाया गया कि गांव में पात्र होने के बावजूद लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। राज्य सरकार के कार्यक्रमों का लाभ देने के लिए पात्रों का सर्वेक्षण कराया जाएगा। 25 दिनों तक चलने वाले सर्वेक्षण को लेकर ग्रामवार कर्मचारियों की तैनाती के साथ प्रशिक्षण देना है।
मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने सभी जिलों में सर्वेक्षण कार्य की निगरानी को डीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। अगस्त के पहले सप्ताह तक सर्वेक्षण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि गांव-गांव जाकर लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की योजना के अलावा कई विभागों की योजना है। जिला प्रशासन के निर्देशन में सर्वे होगा। डीएम अध्यक्ष होंगी।