फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cloth Market Turns Into Rental Business: Over 300 Shops in Agra's Sanjay Place Rented Out, 75% Allottees Yet t

गजब: कपड़े बेचने के लिए मिलीं दुकानें, चल रहा वेल्डिंग का काम; संजय प्लेस मार्केट में नियमों की खुली अनदेखी

Mon, 31 Aug 2026 09:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 31 Aug 2026 09:43 AM IST
सार

आगरा के संजय प्लेस कपड़ा मार्केट में 22 साल बाद भी करीब 75 प्रतिशत मूल आवंटियों ने अपना कारोबार यहां शिफ्ट नहीं किया है। आरोप है कि 300 से अधिक दुकानें 3 से 5 हजार रुपये महीने के किराए पर देकर उनमें कपड़े के बजाय वेल्डिंग और अन्य कारोबार कराए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Cloth Market Turns Into Rental Business: Over 300 Shops in Agra's Sanjay Place Rented Out, 75% Allottees Yet t
संजय प्लेस आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के संजय प्लेस के कपड़ा मार्केट में नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। केवल कपड़ा व्यापार करने का शपथ पत्र देकर वर्ष 2004 में दुकानें ली गईं। मगर 75 प्रतिशत आवंटियों ने 22 साल बाद भी सुभाष बाजार से अपना कारोबार यहां शिफ्ट नहीं किया। इसके बजाय, उन्होंने दुकानों को 3 से 5 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर लोहे और वेल्डिंग जैसे अन्य व्यवसाय करने वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


इस मनमानी से 619 दुकानों वाली इस मार्केट का स्वरूप ही बिगड़ गया है। 25 अगस्त को वाणिज्य बंधु की बैठक में संजय प्लेस क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन ने जिलाधिकारी मनीष बंसल के समक्ष सवाल उठाया कि जो आवंटी नियमों का पालन करते हुए दो दशक पहले यहां शिफ्ट हो गए, उनका क्या कसूर है? पुराने बाजारों में बैठकर यहां का किराया वसूलने वालों का आवंटन तुरंत निरस्त हो।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अनुसार, आगरा विकास प्राधिकरण ने 1998 में जामा मस्जिद और सुभाष बाजार के व्यापारियों को यहां बसाने की योजना बनाई थी। शपथ-पत्र में जिक्र था कि सुभाष बाजार से शिफ्ट होंगे और यहां कपड़ा कारोबार ही करेंगे। मगर 75 प्रतिशत आवंटी पुराने ठिकानों पर ही जमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम के निरीक्षण में खुली पोल
व्यापारियों की शिकायत पर एडीएम वित्त संदीप वर्मा ने 21 अगस्त को ब्लॉक 1 से 6 का औचक निरीक्षण किया। ब्लॉक 3 से 5 में लोहे के गेट और वेल्डिंग का काम होता मिला। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कि इन अवैध गतिविधियों से बाजार का स्वरूप लोहामंडी जैसा होता जा रहा है। आए दिन विवाद होते हैं। इसके अलावा जूडियो तिराहा और संजय प्लेस चौकी चौराहे पर बैरिकेडिंग से रास्ते अवरुद्ध हो रहे हैं। इससे ग्राहकों को असुविधा हो रही है।


आवंटियों को जारी की चेतावनी
इस बदहाली पर डीएम मनीष बंसल ने बीते दिनों वाणिज्य बंधु की बैठक में सख्त निर्देश दिए। अब आगरा क्लॉथ मर्केन्टाइल एसोसिएशन ने ब्लॉक 1 से 26 के सभी आवंटियों को चेतावनी जारी की है। महामंत्री संजय अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई आवंटी कपड़ा व्यापार के अलावा अन्य कोई काम करता है या दुकान किराए पर उठाता है, तो होने वाली हर प्रशासनिक कार्रवाई के वह स्वयं जिम्मेदार होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed