{"_id":"6a94fb423b643254d201df91","slug":"attempt-to-take-over-ansal-api-land-in-agra-video-of-police-presence-goes-viral-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब का हाल: पुलिस को किसका मिला इशारा? अंसल एपीआई की जमीन पर कब्जे की कोशिश, अफसरों को जानकारी तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का हाल: पुलिस को किसका मिला इशारा? अंसल एपीआई की जमीन पर कब्जे की कोशिश, अफसरों को जानकारी तक नहीं
Mon, 31 Aug 2026 09:25 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 31 Aug 2026 09:25 AM IST
सार
आगरा के शास्त्रीपुरम में दिवालिया घोषित अंसल एपीआई की जमीन पर कब्जे की कोशिश के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी का वीडियो वायरल हुआ है। मौके पर प्रशासन या एडीए का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था, जिससे जमीन विवाद में पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवालिया घोषित हो चुकी अंसल एपीआई की शास्त्रीपुरम स्थित साइट पर एस्सल ग्रुप के अधिकारियों ने कब्जे की कोशिश की। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं।
हैरानी की बात यह है कि इस पूरी कवायद के दौरान न तो जिला प्रशासन और न ही आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) का कोई अधिकारी मौके पर मौजूद था। इसके बावजूद सिकंदरा पुलिस के कई जवान वहां डटे रहे। वीडियो बनाने वाला पक्ष आरोप लगा रहा है कि जब कोई प्रशासनिक आदेश नहीं था तो पुलिस किसके निर्देश पर कब्जा दिलाने पहुंची। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर मौजूदगी की बात कहते दिखे।
वर्तमान में इस जमीन पर राजदरबार ग्रुप से जुड़े लोग काबिज हैं। राजदरबार ग्रुप की ओर से विधिक सलाहकार पवन दीक्षित ने बताया कि करीब 25 दिन पहले एस्सल ग्रुप के कर्मचारी पुलिस को साथ लेकर कब्जे की नीयत से पहुंचे थे। जब उनसे प्रशासनिक या एडीए अधिकारियों की मौजूदगी और लिखित आदेश की प्रति मांगी गई, तो कोई जवाब नहीं दे सका। जमीन विवाद में पुलिस की संदिग्ध भूमिका का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।