{"_id":"5af087964f1c1b56098b894d","slug":"131525712790-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युव तयों को बंधक बनाने की सूचना पर हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युव तयों को बंधक बनाने की सूचना पर हड़कंप
Updated Mon, 07 May 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
शहर मे ंसंचालित एक मार्केटिंग कंपनी में युवतियों को बंधक बनाने की सूचना पर हंगामा मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर संचालक और हंगामा कर रहे लोगों को कोतवाली बुला लिया। सदर विधायक भी सूचना पर पहुंच गए।
अमांपुर रोड पर एक मार्केटिंग कंपनी संचालित हो रही है। इस कंपनी से जुड़े युवक सचिन ने अपनी भतीजी, भांजी को मार्केटिंग कंपनी पर बंधक बना लिए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जब इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने भी युवक का साथ दिया। जब हंगामा बड़ा तो मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिलने पर सदर विधायक देवेंद्र राजपूत भी वहां आ गए। विधायक ने पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने कंपनी के कमरे को खुलवाया। जहां कई युवतियां मिलीं।
विज्ञापन
पुलिस इन सभी को थाने ले आई। संचालिका को भी थाने बुलाया लिया गया। हंगामा कर रहे लोगों को भी थाने बुुला लिया। पुलिस ने युवतियों से मामले की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवतियों को बंधक बनाने का कोई मामला नहीं है। कंपनी के संबंध में जिलाधिकारी को सूचना दी जा रही है।