{"_id":"5ae366e14f1c1ba0098b6c8e","slug":"131524852449-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी बढ़ी, श्रमिकों की हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी बढ़ी, श्रमिकों की हड़ताल खत्म
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। माउथ ब्लोइंग कारखानों में वेतन बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर आठ दिनों से कामबंद हड़ताल चल रही थी। सहायक श्रमायुक्त की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई समझौता वार्ता में 18 रुपये प्रति श्रमिक बढ़ोत्तरी पर सहमति बन गई है।
वेतन बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर 20 अप्रैल को एक दर्जन माउथ ब्लोइंग कारखानों में श्रमिकों ने हंगामा कर कामबंद हड़ताल का ऐलान कर दिया था। श्रमिकों की ओर से कांच उद्योग क्रांतिकारी मजदूर संघ ने सहायक श्रमायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया था, जिसमें प्रति श्रमिक 50 रुपये वेतन वृद्धि के साथ, श्रमिकों को चेक से भुगतान करने, फार्म नंबर 12 पर हाजिरी अंकित कराने, ईएसआई और पीएफ की निश्चित कटौती, अंशदान कराने सहित अन्य मांगे रखी गई थी।
श्रमिकों की मांगों के संबंध में एएलसी ने चार बार समझौता वार्ता बुलाई, लेकिन वेतन बढ़ोत्तरी के मुद्दे पर निर्णय नहीं हो सका। सहायक श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह ने शुक्रवार को फिर समझौता वार्ता बुलाई। वार्ता में माउथ ब्लोइंग के प्रति श्रमिक 18 रुपये और हैडलाइट श्रमिकों की 11 प्रतिशत बढ़ोत्तरी पर सहमति बनी।
विज्ञापन
वार्ता में तय हुआ कि बढ़ोत्तरी आज से लागू मानी जाएगी। वार्ता में सेवायोजक पक्ष से संजय अग्रवाल, अभिषेक मित्तल चंचल, प्रमोद पचौरी, रिषी झिंदल, विपुल बंसल, प्रसून अग्रवाल, श्रमिक पक्ष से नवल सिंह एडवोकेट, भूरी सिंह यादव, बलवीर सिंह मौजूद रहे।
सहायक श्रमायुक्त की अध्यक्षता में हुई त्रिपक्षीय वार्ता सफल होने पर श्रमिक काम पर लौट आए। औद्योगिक क्षेत्र नगला भाऊ स्थित रचना इंडस्ट्रीज में दोपहर शिफ्ट में श्रमिक करते नजर आए। अन्य कारखानों में शनिवार से काम शुरू होगा।