{"_id":"5ab263f94f1c1b690e8b5c0f","slug":"131521640441-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच टीम के सामने चले लाठी-डंडे, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच टीम के सामने चले लाठी-डंडे, छह घायल
Updated Wed, 21 Mar 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउनशिप। रिफाइनरी के गांव समसपुर में सड़क की जांच को गई प्रशासन की टीम के सामने पूर्व प्रधान और शिकायतकर्ता पक्ष में लाठी-डंडे चले। एक-दूसरे को निशाना बनाकर गोलियां भी दागी गईं। प्रशासनिक टीम बिना जांच किए लौट आई। दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। रिफाइनरी पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
थाना रिफाइनरी के गांव समसपुर निवासी मान सिंह उर्फ मंगा पूर्व प्रधान हैं। पूर्व प्रधान केे कार्यकाल में खड़ंजे में हुए घालमेल की शिकायत गांव के लाल सिंह ने की थी। इस शिकायत पर बुधवार को प्रशासन की एक टीम जांच को पहुंची। जांच टीम के सामने ही दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्ष के लोगों में लाठी-डंडे चलने लगे तो जांच टीम जान बचाकर निकल गई।
चर्चा है कि दोनों ने एक-दूसरे को निशाना बनाकर गोलियां भी दागीं। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी, पर लाठी-डंडे चलने के कारण लाल सिंह, उसका बेटा भूपेंद्र सिंह, नेम सिंह और सत्यपाल सिंह घायल हो गए, जबकि मान सिंह और उसके पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। रिफाइनरी पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार पायल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर आने पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।