फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   नगला अमान में रिटायर्ड फौजी के घर लाखों की चोरी

नगला अमान में रिटायर्ड फौजी के घर लाखों की चोरी

Mon, 19 Mar 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
नगला अमान में रिटायर्ड फौजी के घर लाखों की  चोरी
फिरोजाबाद/नारखी। थाना नारखी के गांव नगला अमान में चोरों ने सेवानिवृत्त फौजी के घर को निशाना बनाया। चोरों ने फौजी के परिवार के सदस्यों के कमरों की बाहर से कुंडी लगाने के बाद सोने एवं चांदी के करीब पांच लाख कीमत के जेवरात, दस हजार नकदी चोरी कर ले गए। खाली बक्शा एवं बैग को खेतों में पड़ा मिला है। पीड़ित फौजी ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


घटनाक्रम थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला अमान का है। रिटायर्ड फौजी अचल सिंह पुत्र डालचंद्र यादव परिवार के साथ गांव में रहते हैं। शनिवार रात फौजी के दो बेटे तो अलग-अलग कमरे में सोये हुए थे। एक कमरे में बेटी तथा दूसरे कमरे में फौजी सोया था। शनिवार को देररात चोर मकान की बाउंड्री फांदकर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने जिन कमरों में परिवार के सदस्य सोये थे उनकी बाहर से कुंडी लगा दी। कुंडी लगाने के बाद चोरों ने स्टोर का ताला तोड़ा और उसके बाद अंदर रखा बक्शा, ट्राली बैग के साथ ही ब्रीफकेश ले गए।
विज्ञापन


चोरों ने घर के करीब कुछ ही दूरी पर स्थित लाला जनक सिंह के खेत में बक्शा का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब पांच लाख रुपये के कीमती जेवरात निकाल ले गए। साथ ही बैग में रखी दस हजार के करीब की नकदी, फौजी के अभिलेख ले गए। सामान एवं कपड़ों को खेत में छोड़कर फरार हो गए। चोरी की घटना की जानकारी देररात दो बजे हुई। सूचना पर डायल 100 गांव में पहुंच गई। टीम ने कुंडी को खोलकर ही सभी को बाहर निकाला। इसके बाद चोरों की खोजबीन की तो खेतों में खाली बैग एवं बक्शा पड़ा मिला। पीड़ित फौजी ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed