{"_id":"5a9aaccf4f1c1bbb218b5d14","slug":"131520086223-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कट कर युवक की मौत, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कट कर युवक की मौत, रिपोर्ट
Updated Sat, 03 Mar 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। थाना क्षेत्र के गांव नीमगांव के निकट शुक्रवार को अलवर-मथुरा रेल मार्ग पर ट्रेन से कटे युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजन उसकी पत्नी पर युवक की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। पूरा मामला गृह क्लेश से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली कि मथुरा-अलवर रेलवे ट्रैक के खंभा नंबर 23 के निकट एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस की कार्रवाई में शव की शिनाख्त नीमगांव निवासी देशराज (24 वर्ष) पुत्र श्याम सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि देशराज गुरुवार दोपहर पत्नी ऊषा के साथ घर से गया था, देर शाम मृतक की पत्नी तो घर लौट आई, लेकिन देशराज घर नहीं लौटा।
शुक्रवार को रेलवे लाइन के निकट खेतों में काम रहे लोगों ने ट्रेन से कटे युवक की खबर गांववालों को दी। मौके पर पहुचीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता श्याम सिंह ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन