{"_id":"5a919f8c4f1c1bd04b8b783e","slug":"131519493004-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता न्यायिक प्रक्रिया में रचनात्मक सहयोग दें: जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता न्यायिक प्रक्रिया में रचनात्मक सहयोग दें: जिला जज
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
वकील
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जनपद न्यायाधीश ओपी त्रिपाठी ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। सभी अधिवक्ता न्यायिक प्रक्रिया को पूरा करने में रचनात्मक सहयोग प्रदान करें। इससे वादकारियों का हित पूरा हो सकेगा। जनपद न्यायाधीश कासगंज बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
इससे पूर्व उन्होंने कार्यक्रम का अन्य न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं के साथ शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए मोरध्वज वर्मा, महामंत्री निशांत कामिल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बहोरन सिंह, उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा, शशिकांत पचौरी, ऋषि पाल सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी अभिषेक शर्मा, वरिष्ठ सदस्य हरिओम, दीपक पांडे, अंजुम राहत, सलीम, राजेंद्र प्रसाद सगर, अंकित अग्रवाल, केशव मिश्रा, अवनेश कुमार, सत्यवीर सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष यादव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोरध्वज वर्मा ने कहा कि सभी बार एक होकर काम करेंगे। उन्होंने अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए बीमा योजनाएं संचालित करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिवक्ता एकजुट होकर एक दूसरे का सहयोग करें। शपथ ग्रहण समारोह में अपर जिला जज हरवेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार, सुंदर लाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेत्रपाल सिंह, सिविल जज शिवकुमार सिंह, एसीजेएम हरेंद्र कुमार ओझा, न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता प्रेम चंद्र मिश्रा और संचालन मुनेंद्र पाल सिंह ने किया। समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता करमवीर सिंह सोलंकी, मुस्तफा कामिल, राधे लाल, प्रेमशंकर माहेश्वरी, सुनील कुमार सिंह, राहत हुसैन, उपेंद्र मिश्रा, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।