{"_id":"5a8da80a4f1c1b28428b6901","slug":"131519233034-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली को आई गैर प्रांतीय 22 लाख की शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली को आई गैर प्रांतीय 22 लाख की शराब बरामद
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
sharab
- फोटो : vishnu sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। होली के त्योहार पर सप्लाई के लिए जा रही गैर प्रांतीय शराब की आबकारी टीम ने पिलुआ पुलिस के साथ मिलकर 388 पेटी बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 22 लाख रुपये बताई गई है।
होली नजदीक आते ही शराब तस्कर सक्रिय हो गए है। इसे लेकर शराब माफिया दूसरे प्रांत में बिकने वाली शराब को स्टॉक करने के साथ ही उसकी सप्लाई के लिए प्रयासरत है। होली के लिए देर रात एक ट्रक पंजाब से निकला था। इसकी जानकारी किसी तरह से आबकारी विभाग को लग गई। सूचना मिलते ही जिला आबकारी अधिकारी आनंद प्रकाश के निर्देशन पर आबकारी निरीक्षक रणविजय सिंह टीम के साथ मिलकर पिलुआ क्षेत्र के नगरिया मोड़ समीप जा पहुंचे। जहां आबकारी टीम ने पिलुआ पुलिस के साथ मिलकर चेकिंग करते हुए शराब ले जा रहे ट्रक को रोक लिया। ट्रक रुकते ही भागने का प्रयास करने वाले चालक दलवीर पुत्र सरदार संपूर्ण सिंह निवासी सरजा थाना तरसिका अमृतसर पंजाब को पकड़ लिया। बाद में टीम पुलिस के साथ मिलकर ट्रक को थाने ले गई। जहां पुलिस ने ट्रक से पंजाब , हरियाणा, गोवा में बिकने वाली अंग्रेजी शराब की 388 पेटियां बरामद की है। जिनकी अनुमानित कीमत 22 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने पकड़े गए चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि अमृतसर पंजाब निवासी राहुल कुमार ने ट्रक में गैर प्रांतीय शराब रखवाई थी। वहीं मामले की रिपोर्ट पकड़े गए चालक के खिलाफ आबकारी निरीक्षक रनविजयसिंह ने थाना पिलुआ में दर्ज कराई है।