{"_id":"5a7dd0bd4f1c1bf07b8b6698","slug":"131518194877-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथ नहीं देने पर गैस एजेंसी संचालिका को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथ नहीं देने पर गैस एजेंसी संचालिका को धमकी
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
धमकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। गैस एजेंसी संचालिका के पति से साठ हजार रुपये मासिक चौथ की मांग की। चौथ नहीं देने पर स्टाफ को जान से मारने और गैस गोदाम संचालित नहीं होने देने की धमकी दी। इससे आहत होकर पीड़िता ने थाना रामगढ़ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ चौथ वसूली का अभियोग दर्ज कर लिया है।
आगरा के खंदारी बाईपास कालिंदीपुरम निवासी रूपिका शर्मा पत्नी सुधीर शर्मा उर्फ रिंकू की फिरोजाबाद में थाना उत्तर के सीबी मार्केट में श्रीराम गैस एजेंसी है। गैस गोदाम थाना रामगढ़ क्षेत्र के नैपई में स्थित है।
थाना रामगढ़ पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने कहा कि नगला अमान निवासी संजू यादव, अवनीश यादव, मोंटी यादव, बंटू यादव और धर्मेंद्र यादव मुझे और मेरे स्टाफ को परेशान करते हैं। जान से मारने की धमकी देते हैं। कहते हैं यदि प्रतिमाह साठ हजार रुपये चौथ के रूप में नहीं दिए तो गैस गोदाम को नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2012 में ऐसा नहीं करने पर स्टाफ के साथ मारपीट की थी। पिछले चार-पांच वर्षों से यह लोग लगातार चौथ वसूली कर रहे थे। हमने कुछ दिनों से चौथ देने से इंकार कर दिया तो इन लोगों ने मेरे पति, स्टाफ को जान से मारने की धमकी दी।
उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष रामगढ़ भानु प्रताप सिंह ने कहा कि रूपिका शर्मा की तहरीर पर संजू, अवनीश, मोंटी, बंटू और धर्मेंद्र के खिलाफ चौथ वसूली का अभियोग दर्ज कर लिया है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
धमकी देने वाली सीडी पुलिस को सौंपी
रूपिका शर्मा ने तहरीर देने के साथ ही चौथ वसूली की धमकी देने की रिकार्डिंग की एक सीडी पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।