फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चौकी सीमा का हवाला देकर पीड़ित को दौड़ाती रही पुलिस

चौकी सीमा का हवाला देकर पीड़ित को दौड़ाती रही पुलिस

Thu, 28 Dec 2017 11:03 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
चौकी सीमा का हवाला देकर पीड़ित को दौड़ाती रही पुलिस
चौकी सीमा का हवाला देकर पीड़ित को दौड़ाती रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एटा।
विज्ञापन

एटीएम छींनकर खाते से तीस हजार रुपये की शिकायत करने पहुंचे पीड़ित को कोतवाली नगर पुलिस ने अपनी सीमा का न कहकर दूसरी पुलिस चौकी का बताती रही। जब पीड़ित वहां गया तो वह दूसरी का कहकर पीड़ित को दौड़ाती रही। पुलिस की इस करतूत से परेशान होकर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत दर्ज कराई है। इस पर एसएसपी ने कोतवाली नगर पुलिस को मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

कोतवाली नगर क्षेत्र के नई बस्ती निवासी ज्योति सक्सेना का एसबीआई बैंक में खाता है। मंगलवार को एटीएम कार्ड लेकर ज्योति का पति पवन सक्सेना शिकोहाबाद रोड स्थित एटीएम से रुपये निकालने गया था। इसी समय एक युवक उससे एटीएम कार्ड छींनकर भाग गया। इसके बाद ज्योति के खाते से उसने तीस हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंची, जहां पुलिस ने उसे घटना स्थल सुनहरी नगर पुलिस चौकी का बताकर वहां भेज दिया। सुनहरी नगर चौकी पर मौजूद पुलिस ने पवन को मालगोदाम चौकी क्षेत्र की घटना बता वहां भेज दिया। इस पर पीड़ित प्रार्थना पत्र लेकर मालगोदाम चौकी पहुंचा। जहां मौजूद पुलिस वालों ने उससे सुनहरी नगर चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहकर टरका दिया। इसे लेकर परेशान हुआ पीड़ित घर के अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिस कार्यालय पर पहुंचा, जहां उसने मामले की शिकायत एसएसपी को दर्ज कराई। इस पर एसएसपी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के लिए कोतवाली नगर पुलिस को आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed