फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सेवा उत्सव में सीएम के साथ आएंगे कई प्रदेशों के मंत्री

सेवा उत्सव में सीएम के साथ आएंगे कई प्रदेशों के मंत्री

Tue, 26 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
सेवा उत्सव में सीएम के साथ आएंगे कई प्रदेशों के मंत्री
फिरोजाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष नानकचंद्र अग्रवाल ने कहा 29 दिसंबर को पीडी जैन इंटर कालेज के मैदान में कुमरसैन अग्रवाल की पुण्यतिथि पर सेवा उत्सव समारोह होगा। विकलांगों को उप्रकरण वितरण और धमार्थ अस्पताल का शिलान्यास होगा। समारोह के अतिथि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह होंगे। अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर कार्यवाह डा.कृष्णगोपाल अलावा यूपी, हरियाणा, एमपी और छत्तीसगढ़ के कई मंत्री उत्सव समारोह में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


दुर्गानगर स्थित आवास पर प्रेस वाता में भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष नानकचंद्र अग्रवाल ने कहा कि उनके पिता लाला कुमरसैन अग्रवाल साधु प्रवृत्ति के थे। प्रथम पुण्यतिथि पर दस दिसंबर को विकलांगों के पंजीयन के लिए कैंप लगाया था।
विज्ञापन


29 दिसंबर को पीडी जैन इंटर कालेज के मैदान में सेवा उत्सव समारोह में विकलांगों को उपकरणों का वितरण और गरीबों की सेवा के लिए केएस चेरिटेबिल हॉस्पिटल का शिलान्यास होगा। समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसएस के सह कार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल, भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेंय, संगठन मंत्री सुनील बंसल सहित प्रदेश के कई मंत्री, छत्तीसगढ़, हरियाणा एवं एमपी के कई मंत्री आएंगे। कार्यक्रम के लिए अलग-अलग स्थानों पर हैलीपैड बनाए जा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, अमित गुप्ता, विकास पालीवाल, डा.अखिलेश शर्मा, सुगम शिवहरे, पिंकी चक, उदय ठाकुर, राकेश शंखवार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed