{"_id":"5a3e9a954f1c1bce6d8b5b50","slug":"131514052245-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संर्पूणक्रांति और गोरखधाम एक्सप्रेस से टकराए सांड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संर्पूणक्रांति और गोरखधाम एक्सप्रेस से टकराए सांड़
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
टूंडला। शनिवार को दिल्ली-कानपुर रेलखंड पर अलग-अलग रेलवे स्टेशनों के पास सुपरफास्ट ट्रेनों से सांड़ टकरा गए। दोनों घटनाओं के चलते अप लाइन का रेल यातायात लगभग एक घंटे तक प्रभावित रहा।
पहली घटना शनिवार तड़के तीन बजे करीब हुई। राजेन्द्र नगर पटना से चलकर नई दिल्ली जा रही 12393 संपूर्णक्रांति नॉनस्टॉप सुपरफास्ट एक्सप्रेस जब कानपुर रेलखंड के सामहो-भरथना रेलवे स्टेशनों के बीच से होकर गुजर रही थी, तभी अचानक ट्रेन के इंजन के आगे सांड़ आ गया। इस घटना के चलते ट्रेन लगभग आधे घंटे तक अप लाइन पर खड़ी रही।
दूसरी घटना दिल्ली रेलखंड के पोरा-हाथरस रेलवे स्टेशन के मध्य तड़के चार बजे करीब उस दौरान हुई जब गोरखपुर से चलकर हिसार जा रही 12555 गोरखधाम नॉनस्टॉप सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी, तभी अचानक ट्रेन के आगे सांड़ आ गया। चालक ने ट्रेन को रोककर घटना की जानकारी मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला को दी। लगभग आधे घंटे बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
आनंद विहार रेलवे स्टेशन से भागलपुर जा रही 12368 विक्रमशिला शनिवार शाम पांच बजे करीब जब दिल्ली रेलखंड के हाथरस रेलवे स्टेशन से कुछ आगे निकली तभी ट्रेन के इंजन से सांड़ टकरा गया।
सांड़ के ट्रेन के इंजन से टकराकर चिथड़े उड़ गए। सांड़ के टकराने से ट्रेन के इंजन ने काम करना बंद कर दिया। चालक ने इंजन को पुन: चालू करने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर ट्रेन को पुश करके वापस हाथरस स्टेशन ले जाया गया, जहां एक मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस घटना के चलते लगभग एक घंटे डाउन लाइन का रेल यातायात प्रभावित रहा।