फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सीबीसीआईडी टीम ने डाला शहर में डेरा

सीबीसीआईडी टीम ने डाला शहर में डेरा

Fri, 22 Dec 2017 11:24 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
सीबीसीआईडी टीम ने डाला शहर में डेरा
जांच - फोटो : demo pic
एटा। डकैती की रिपोर्ट दर्ज न करने और 18 दिन तक जैथरा पुलिस बीमार होने के मामले में जांच करने के लिए सीबीसीआईडी मुख्यालय पहुंची। जहां टीम ने कोर्ट में पहुंचकर मामले की केस डायरी देखते हुए सबूत एकत्रित किए है। बताया गया कि टीम रात को शहर में ठहरने के बाद जैथरा और अलीगंज पहुंच कर जांच करेगी। सूत्रों की माने तो टीम दोषी पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन



कस्बा जैथरा निवासी विजेंद्र पालीवान के साथ 22 मई 2016 को डकैती की घटना हुई थी। इसकी रिपोर्ट थाना पुलिस ने दर्ज नहीं की थी। आयोग के आदेश होने के बाद भी 18 दिन तक जैथरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। इसे लेकर पीड़ित ने मामले शिकायत उच्च न्यायालय में की थी। जहां से कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज करने में लेटलतीफी के बारे में अधिकारियों से जांच मांगी थी। उस पर तत्कालीन एएसपी ने 18 दिन तक थाना जैथरा का पुलिस स्टाफ डेंगू और चिकिनगुनिया से पीड़ित होने के चलते रिपोर्ट दर्ज न होने की कोर्ट में आख्या दी थी।
विज्ञापन


कोर्ट ने मामले की जांच सीबीसीआईडी के माध्यम से कराने का आदेश दिया था। इसे लेकर शुक्रवार को मुख्यालय पर सीबीसीआईडी टीम पहुंची। जहां उसने सबसे पहले कोर्ट में दाखिल हुई केस डायरी की नकल प्राप्त की। सूत्रों की माने तो टीम रात को शहर में ही ठहरेगी। इसके बाद सीबीसीआईडी टीम जैथरा थाने और पीड़ित के बयान दर्ज कर अलीगंज तक जांच को जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं सीबीसीआईडी की टीम उस समय थाना प्रभारी रहे एसआई कैलाश दुबे सहित अन्य पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ करेगी। जांच करने से लोग कई पुलिस कर्मी और अधिकारियों के फंसने की आशंका है। वही एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि सीबीसीआईडी टीम आने की उनके पास कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed