{"_id":"5a2d795a4f1c1ba7668b9388","slug":"131512929626-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बात पर होमगार्ड को टेंपो चालक ने बुरी तरह पीटा, सुनकर रह जाएंगे दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बात पर होमगार्ड को टेंपो चालक ने बुरी तरह पीटा, सुनकर रह जाएंगे दंग
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सड़क पर टेंपो खड़ा करने से मना करने पर चालक ने यातायात में तैनात होमगार्ड के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इसकी रिपोर्ट होमगार्ड ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी चालक को वाहन सहित पकड़ लिया है।
थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव गुलाबपुर निवासी होमगार्ड भूरे सिंह यातायात विभाग में ड्यूटी कर रहा है। शनिवार को वह शहर के रश्मि लोक तिराहे पर यातायात व्यवस्था में तैनात था। उसी समय टेंपो चालक दीपू पुत्र वीरपाल निवासी हिम्मतपुर कोतवाली देहात ने सड़क पर आड़ा- तिरछा टेंपो खड़ा कर दिया। जिसका विरोध करते हुए होमगार्ड ने उसे सड़क से हटाने के लिए कहा।
आरोप है इसी बात को लेकर बौखलाए टेंपो चालक ने होमगार्ड के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इतना ही चालक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी शिकायत होमगार्ड ने सीओ सिटी को दर्ज कराई। जिस पर सक्रिय हुई पुलिस ने टेंपो चालक को वाहन के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही होमगार्ड ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। इससे पहले भी शहर के शिकोहाबाद रोड तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी को टक्कर मार घायल कर दिया था। जिसे बाद में थाना रिजोर पुलिस ने पीछा करते हुए गिरफ्तार किया था।