{"_id":"5a1ae5fb4f1c1bc9678be216","slug":"131511712251-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के वक्त भिड़े भाजपाई-निर्दलीय प्रत्याशी समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के वक्त भिड़े भाजपाई-निर्दलीय प्रत्याशी समर्थक
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। नगर निगम के वार्ड 65 में मतदान केंद्र मां श्यामाबाई स्कूल में भाजपा नेता और निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी के समर्थक के मध्य मारपीट हो गई। पुलिस ने बीच-बचाव करवाकर मामले को शांत करा दिया गया। सायं मतदान खत्म होते ही फोगला आश्रम के समीप निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी समर्थक भाजपा नेताओं पर मारपीट कर चेन और नगदी लूटने का आरोप लगाया। एक अन्य मामले में भी गांव नौबराबाद के प्रधान और उनके प्रतिनिधि ने भी भाजपा नेताओं पर मारपीट का आरोप मढ़ा है।
वार्ड 65 के प्रत्याशियों के लिए मां श्यामाबाई विद्यालय में मतदान के वक्त निर्दल प्रत्याशी के समर्थक महंत आनंददास से भाजपा नेताओं में विवाद हो गया। पुलिस ने मामले को शांत करा दिया। मतदान समाप्त के बाद भाजपा नेताओं ने निर्दल प्रत्याशी के समर्थक को फोगला आश्रम के पास पकड़ लिया। निर्दल प्रत्याशी के समर्थक ने भाजपा नेताओं पर मारपीट कर सोने की चेन, 35000 रुपये नकद और मोबाइल लूटने का आरोप लगाया है। एक अन्य घटना में मतदान के वक्त मामला सामने आया।
नौबराबाद के प्रधान मुकेश सारस्वत, उनके प्रतिनिधि ब्रजभूषण मिश्रा ने भाजपा नेताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों विवादों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। मारपीट के विरोध में देर शाम वृंदावन के दर्जनों भाजपा नेता कोतवाली में एकत्रित हो गए। यहां पर भाजपाइयों ने पुलिस पर आरोप लगा रहे दोनों लोगोें पर मुकद्दमा दर्ज कराने का दबाव बनाया। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।