{"_id":"5a19a8274f1c1b71548bf47a","slug":"131511630887-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात नए वार्ड बन सकते हैं निर्णायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात नए वार्ड बन सकते हैं निर्णायक
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
election logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए होने वाले मतदान में इस बार नए सात वार्ड निर्णायक साबित हो सकते हैं। यह वार्ड पहली बार नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किए गए हैं। सात वार्ड के लगभग 30 हजार मतदाताओं द्वारा किया गया मतदान अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने में निर्णायक भूमिका साबित कर सकता है।
नगर पालिका क्षेत्र में पहली बार सात नए वार्ड के रूप में संसारपुर, शीतलाधाम, धारऊ, मधाऊ, खरपरी, नगरिया तथा नगला रते को शामिल किया गया है। इस सात वार्डों में 29763 मतदाता हैं।
जिनमें संसारपुर के 3532, शीतलाधाम के 3948, धारऊ के 3986, मधाऊ के 3975, खरपरी के 4501, नगरिया के 3620 तथा नगला रते के 6201 मतदाता शामिल हैं। यह मतदाता नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए होने वाले मतदान में निर्णायक भूमिका अदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
शहर से सटे ग्रामों को मिलाकर बने सात वार्डों पर प्रत्याशियों की चुनाव प्रचार के दौरान नजर रही है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए होने वाले मतदान में यह मतदाता चुनाव परिणाम को किसी भी दिशा में ले जा सकते हैं।
राजनीतिक सूत्रों की मानें तो शहर की सीमा से सटे ग्रामों के इन मतदाताओं में उत्साह को देखते हुए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पशोपेश में भी हैं। हालांकि सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशी नगर पालिका क्षेत्र में जुड़े नए मतदाताओं को साधने के लिए प्रचार के दौरान पूरी ताकत झोंक चुके हैं।